Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Nov, 2018 04:10 PM
अपने विवादितों बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के लिए कुंभ पर बड़ा खर्च कर रही है।
प्रयागराज: अपने विवादितों बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के लिए कुंभ पर बड़ा खर्च कर रही है।
राजभर ने राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव का समय आता है उसी समय मंदिर का मामला गर्म हो जाता है। बता दें कि राजभर ने यह सब बातें पत्रकारों से रविवार को सर्किट हाउस में कहीं।
उन्होंने कहा कि कुंभ में हजारों करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है, जबकि दिव्यांग मंत्रालय को बजट नहीं मिलता। जिले के 75 जिलों में केवल 16 दिव्यांग विद्यालय हैं। राजभर ने कहा कि कुंभ के जरिए लोकसभा चुनाव का प्रचार किया जा रहा है।