Edited By Deepika Rajput,Updated: 15 Apr, 2018 03:15 PM
उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने सपा-बसपा गठबंधन को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि मायावती को सावधान रहना चाहिए क्योंकि व्यक्ति का नेचर और सिग्नेचर कभी नहीं बदलता। कहीं ऐसा न हो कि गेस्ट हाउस...
फैजाबादः उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने सपा-बसपा गठबंधन को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि मायावती को सावधान रहना चाहिए क्योंकि व्यक्ति का नेचर कभी नहीं बदलता। कहीं ऐसा न हो कि गेस्ट हाउस कांड दोहरा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि सपा ने पहले भी कांग्रेस से गठबंधन किया था। उसका हश्र क्या हुआ। कांग्रेस की खाट सभा में गायब हो गई। इसी तरह से सपा-बसपा गठबंधन का भी यही हाल होगा। समय के हिसाब से इस तरह के जातिवादी गठबंधन बनते हैं और बिगड़ते हैं। उन्हें संभल कर रहना चाहिए। अनुपमा जायसवाल भाजपा द्वारा आयोजित शंकरगढ़ में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शरीक होने फैजाबाद पहुंची थी। उस दौरान उन्होंने यह सब बातें कही।
बता दें कि, शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एेलान किया है कि बसपा के साथ उनका गठबंधन तय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता चाहती है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा एक साथ मिलकर लड़े। इसको लेकर कई बार मेरी मायावती से मुलाकात हुई है। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है कि सपा-बसपा गठबंधन कर चुनाव में विजय हासिल करेगी।