Edited By Deepika Rajput,Updated: 27 Jun, 2018 05:27 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार इसी महीने की 30 तारीख को रिटायर हो रहें हैं। लिहाजा यूपी का अगला मुख्य सचिव कौन होगा इसके लिए होड़ मची है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अनूप चंद्र पांडेय यूपी के अगले मुख्य सचिव हो सकते हैं।
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार इसी महीने की 30 तारीख को रिटायर हो रहें हैं। लिहाजा यूपी का अगला मुख्य सचिव कौन होगा इसके लिए होड़ मची है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अनूप चंद्र पांडेय यूपी के नए मुख्य सचिव होंगे। इस पर बुधवार शाम आदेश जारी कर दिया गया है।
बता दें कि, अनुप चंद पांडेय उत्तर प्रदेश के आईडीसी हैं, जिनका कार्यकाल 2019 तक है। इनके नाम पर कोई विवाद नहीं है। इन्होंने किसान कर्जमाफी और इंवेस्टर्स समिट जैसे बड़े आयोजन कराए। इसके लिए इन्हें इनाम भी मिला है। अनूप चंद्र मुख्यमंत्री के करीबी भी माने जाते हैं। जातीय समीकरण भी इनके हक में जाता है।
वहीं, इस फैसले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें संघ ने 2019 के आमचुनाव में जीत की जिम्मेदारी योगी को सौंप दी है, साथ ही उन्हें फैसले लेने की भी खुली छूट दे दी है।