योगी सरकार ने शुरु किया ‘एंटी करप्शन पोर्टल’, BJP प्रवक्ता बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 09:59 AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट कर्मचारियों की सीधी शिकायत के लिए ''एंटी करप्शन पोर्टल'' शुरु किया है। वहीं बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने सीएम योगी के इस कदम को सराहनीय योग्य बताया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट कर्मचारियों की सीधी शिकायत के लिए 'एंटी करप्शन पोर्टल' शुरु किया है। वहीं बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने सीएम योगी के इस कदम को सराहनीय योग्य बताया है। त्रिपाठी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ दी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी बड़ी मुहिम  
त्रिपाठी ने कहा कि पोर्टल शुरू होने के 24 घंटे के अंदर ही आम लोगों के जरिए हासिल हुई एक वीडियो क्लिप के आधार पर गाजीपुर जिले के मरदह थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पोर्टल का सकारात्मक इस्तेमाल करें और स्टिंग ऑपरेशन कर भ्रष्ट नौकरशाहों और कर्मचारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में सरकार की मदद करें।

शिकायत करने वालों की पहचान रहेगी गुप्त 
उन्होंने बताया कि इसके लिए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ किसी भी तरह का आडियो-वीडियो बनाकर पोर्टल पर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!