UP: खेत में बकरी घुसने से भड़के दबंग, पिता-पुत्र को दी ये खौफनाक सजा

Edited By Umakant yadav,Updated: 23 Jan, 2021 12:25 PM

angry over entering goat in field horrific punishment given to father and son

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बसौनी क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर खेत में बकरी के प्रवेश कर जाने के बाद दबंगों ने पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों को घायल अवस्था में...

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक खेत में बकरी के प्रवेश कर जाने के बाद दबंगों ने पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया  जबकि पुत्र की गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार के दौरान  मौत हो गई।

पूरा मामला जिले के बसौनी क्षेत्र का है। जहां के भीकम सिंह (55) और उनके बेटे जितेंद्र (22) गांव के बाहर बकरी चरा रहे थे। तभी एक बकरी गांव के ही ज्ञान सिंह के खेत में चली गयी। जिस पर दोनों के बीच गर्मा गर्म बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि ज्ञान सिंह अपना आपा खो बैठा और दोनों पिता-पुत्र को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ज्ञान सिंह की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!