Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Dec, 2020 04:14 PM
उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के महोबा के चरखारी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ब्रज भूषण राजपूत ने उनकी कार पर हुए हमले के विरोध में सरकार की ओर से दी गई सुरक्षा को वापस करने की पेशकश की है। विधायक के प्रतिनिधि ने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री...
महोबा: उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के महोबा के चरखारी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ब्रज भूषण राजपूत ने उनकी कार पर हुए हमले के विरोध में सरकार की ओर से दी गई सुरक्षा को वापस करने की पेशकश की है। विधायक के प्रतिनिधि ने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिसमें मिली सुरक्षा को वापस करने की पेशकश की गई है। पत्र में कहा गया है कि उनकी कार पर 11 दिसम्बर को हमला किया गया था। संयोग अच्छा कि वो कार में नहीं थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए कुछ नहीं कर रही है। हमलावर अपनी मोटरसायकिल छोड़ के भागे थे जो अहम सुराग है, लेकिन पुलिस ने छह दिन बीत जाने पर भी अभी तक कुछ नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस हमलावरों से मिली हुई है।