राज्यपाल आनंदीबेन ने अरूण जेटली के निधन पर व्यक्त किया दु:ख

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Aug, 2019 02:47 PM

anandiben expressed grief over the death of arun jaitley

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री एवं उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अरूण जेटली के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय अरूण जेटली एक कुशल अधिवक्ता एव राजनेता थे।...

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री एवं उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अरूण जेटली के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय अरूण जेटली एक कुशल अधिवक्ता एव राजनेता थे। उन्होंने अनेक भूमिकाओं में देश की सेवा की है। विधि एवं संसदीय परम्परा के उत्कृष्ट ज्ञान एवं अपनी विद्वता के कारण उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई थी।

राज्यपाल ने कहा कि जेटली के निधन से भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना करते हुये दु:खी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!