Edited By Ruby,Updated: 19 Nov, 2018 03:35 PM
उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बार सुर्खियों में छाने का कारण विवादित पोस्टर है। दरअसल, यूनिविर्सिटी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके चलते पूरे परिसर में पोस्टर लगे हुए हैं। पोस्टर में खास...
अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश कीअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बार सुर्खियों में छाने का कारण विवादित पोस्टर है। दरअसल, यूनिविर्सिटी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके चलते पूरे परिसर में पोस्टर लगे हुए थे। पोस्टर में खास बात यह है कि उसमें भारत का नक्शा बना हुआ है, जिसमें से कश्मीर गायब है।
इन पोस्टरों की खबर जैसे ही यूनिविर्सिटी में फैली, उसी समय परिसर में आयोजित ड्रामा क्लब का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। एएमयू प्रवक्ता शाफे किदवई ने यूनिवर्सिटी ड्रामा क्लब के आयोजकों से जवाब तलब किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टर ठीक से नहीं बना था। तत्काल पोस्टर हटवाया गया और ड्रामा को रद्द कर दिया।