Edited By Deepika Rajput,Updated: 21 Nov, 2018 11:46 AM
उत्तर प्रदेश में कर्ज की मार झेल रहे किसानों की मदद के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मदद का हाथ बढ़ाया है। दरअसल, अमिताभ ने 1398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है।
लखनऊः उत्तर प्रदेश में कर्ज की मार झेल रहे किसानों की मदद के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मदद का हाथ बढ़ाया है। दरअसल, अमिताभ ने 1,398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है।
अमिताभ ने किसानों के ऋण को चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) किया है। उन्होंने 70 किसानों को एनओसी देने के लिए मुंबई बुलाया है। उनके लिए ट्रेन का एक पूरा डिब्बा बुक करवाया गया है। 26 नवंबर को अमिताभ इन किसानों से मुलाकात करेंगे और उन्हें कर्ज अदायगी के लेटर सौंपेंगे।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि हमारे लिए अपनी जिंदगियां क़ुर्बान करने वालों में से कुछ की मदद करना बहुत ही संतोष देने वाला अनुभव है। महाराष्ट्र की 112 एंटिटीज में वर्गीकृत 44 परिवारों की मेरे द्वारा एक छोटी मदद की गई है। अब देश के अन्य हिस्सों के लिए भी ऐसा किया जाएगा।