UP की 80 में से 74 सीटें जिताकर भाजपा को पुनः सत्ता तक लाएः अमित शाह

Edited By Ruby,Updated: 30 Jan, 2019 06:23 PM

amit shah will bring bjp back to power by winning 74 out of 80 seats in up

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी को संकल्प लेना होगा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कम से कम उत्तर प्रदेश से 74 सीटें जीता कर पार्टी को पुन: सत्ता तक पहुंचाना है।  शाह ने निराला नगर के रेलवे...

कानपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी को संकल्प लेना होगा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कम से कम उत्तर प्रदेश से 74 सीटें जीता कर पार्टी को पुन: सत्ता तक पहुंचाना है।  शाह ने निराला नगर के रेलवे ग्राउंड पर आयोजित बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी को संकल्प लेना होगा कि इस बार लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें और 80 सीटो में से कम से कम 74 सीट उत्तर प्रदेश से जीता कर पार्टी को पुन: सत्ता तक लाना है।

उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि कार्यकर्ता इसके लिए तैयार है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार भी हमारी ही सरकार बनने वाली है,लेकिन मेरी दिली इच्छा है कि उत्तर प्रदेश की सीटों से ही सरकार बने जिससे मोदी जी को कहना पड़े की उत्तर प्रदेश से ही बनी है सरकार। भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि हमारे बूथ कार्यकर्ता जाने कितने गठबंधनों का सामना कर चुके हैं। कुछ दिन पूर्व भी उत्तर प्रदेश में गठबंधन बना था ,जिसे हमारे कार्यकर्ताओं ने ध्वस्त कर दिया था। इसलिए किसी प्रकार के गठबंधन से डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि गठबंधन होते रहेंगे और हम लोग ऐसे गठबंधन को ध्वस्त करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जब मैं बूथ अध्यक्षों के कार्यक्रम को संबोधित करता हूं तो में 80 के दशक में पहुंच जाता हूं 1982 में मैं भी बूथ अध्यक्ष हुआ करता था और पार्टी की महानता देखिए कि एक सामान्य से कार्यकर्ता को सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की यही पहचान है कि यहां का एक छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी का अध्यक्ष और प्रधानमंत्री भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि आपने ही 2014 में भाजपा का झंडा लहराया और 2017 में यूपी में भी पार्टी को जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हैं कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है लेकिन मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साधुवाद करता हूं क्योंकि उनके आने के बाद से गुंडा और माफिया उत्तर प्रदेश से पलायन कर चुके हैं या फिर जेल में है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!