कल आगरा पहुंचेंगे अमित शाह, केंद्र में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए होगा चिंतन

Edited By Deepika Rajput,Updated: 04 Jul, 2018 11:49 AM

भाजपा संगठन को चुनावी धार और प्रबुद्धजनों की नब्ज टटोलने के लिए 5 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगरा आ रहे हैं। शाह का स्वागत करने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां मौजूद होंगे। आगरा में उनके स्वागत की जोरशोर से...

आगराः भाजपा संगठन को चुनावी धार और प्रबुद्धजनों की नब्ज टटोलने के लिए 5 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगरा आ रहे हैं। शाह का स्वागत करने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां मौजूद होंगे। आगरा में उनके स्वागत की जोरशोर से तैयारियां चल रही है।

शाह के गुजरने वाले सभी रास्तों पर बनवाए जा रहे स्वागत द्वार 
ताजनगरी के हर उस रास्ते को संजाया जा रहा है जहां से अमित शाह का काफिला गुजरेगा। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमित शाह के गुजरने वाले सभी रास्तों पर स्वागत द्वार बनवाए जा रहे हैं। कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर स्वागत करेंगे और पुष्प वर्षा करेंगे। 

केंद्र में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए होगा चिंतन 
शाह सुबह 10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उत्कर्ष विलास होटल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे। यहां 3 क्षेत्रों की लोकसभा समन्वय समिति, आइटी सेल और विस्तारकों की बैठक होगी। बैठक में केंद्र में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए चिंतन होगा और आगामी रणनीति के बिंदु सुझाए जाएंगे। 

बैठक में BJP के कई दिग्गज रहेंगे मौजूद 
उसके बाद शाम साढ़े चार बजे सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएंगे और आगामी विकास का रोडमैप दिखाएंगे। संगठनात्मक बैठक में बीजेपी के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!