Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Sep, 2018 02:23 PM
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बरसात से मकान गिरने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अमेठी के विकास खंड के थौरी गांव में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आंकलन कर...
अमेठी: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बरसात से मकान गिरने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अमेठी के विकास खंड के थौरी गांव में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
घटनाक्रम के अनुसार थानाक्षेत्र के थौरी गाव निवासी जगदीश कुमार श्रीवास्तव रात में अपने मकान में सोए हुए थे। भारी बारिश के चलते उनकी कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आने वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक परिजन वृद्ध को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।