Edited By Ruby,Updated: 25 Jul, 2018 01:29 PM
राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने उनकी मुलाकात की पुष्टी की है, हालांकि उनके...
लखनऊ: राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने उनकी मुलाकात की पुष्टी की है, हालांकि उनके बीच क्या बातचीत हुई है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अमर सिंह सपा से राज्यसभा सांसद थे, लेकिन अखिलेश यादव की अगुवाई वाले संगठन ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से ही उनके भगवा दल से जुड़ने के कयास लग रहे हैं। अमर सिंह ने हाल ही में कहा कि वह भाजपा में शामिल होने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसके लिए ना तो उन्हें निमंतत्र मिला है ना ही उन्होंने इसके लिए कोई आवेदन किया है।