Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Jun, 2018 10:02 AM
मुंबई में चार्टर्ड प्लेन क्रैश हादसे में पायलट मारिया जुबेरी की भी मौत हुई है। पायलट मारिया जुबेरी का परिवार इलाहाबाद के शाहगंज थाना के रानीमंडी इलाके में रहता है। दोपहर 3 बजे मारिया जुबेरी के परिजनों को फोन पर प्लेन क्रैश की सूचना मिली कि मारिया की...
इलाहाबादः मुंबई में चार्टर्ड प्लेन क्रैश हादसे में पायलट मारिया जुबेरी की भी मौत हुई है। पायलट मारिया जुबेरी का परिवार इलाहाबाद के शाहगंज थाना के रानीमंडी इलाके में रहता है। दोपहर 3 बजे मारिया जुबेरी के परिजनों को फोन पर प्लेन क्रैश की सूचना मिली कि मारिया की प्लेन हादसे मौत हो गई। बेटी की मौत की ख़बर सुनते ही मां-बाप सहित पूरा परिवार सदमे आ गया।
मारिया के परिजन रात 10 बजे इलाहाबाद से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सुबह लखनऊ एयरपोर्ट से मुंबई के लिए निकले। 20 दिन पहले ही मारिया इलाहाबाद आई थी। यहां पर परिजनों के साथ 5 दिन घर रहकर वापस मुंबई गई थी।
बताया जा रहा है कि मारिया की मां को बेटी की मौत का गहरा सदमा लगा है। मां फरीदा जुबैरी का कहना है कि परसो ही फोन पर उससे बात हुई और आज ये मनहूस खबर उनको मिली।