Edited By Deepika Rajput,Updated: 12 Aug, 2018 11:14 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर बीमार कैदियों की रिहाई का आदेश दिया है। इसका फायदा अब इलाहाबाद में नैनी सेंट्रल जेल के एक कैदी को मिलने वाला है।
इलाहाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर बीमार कैदियों की रिहाई का आदेश दिया है। इसका फायदा अब इलाहाबाद में नैनी सेंट्रल जेल के एक कैदी को मिलने वाला है।
बता दें कि, नैनी सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने 106 कैदियों की सूची शासन को भेजी थी। जिसमें से शासन ने मानकों का परीक्षण करने के बाद दो कैदियों को रिहा करने की अनुमति प्रदान कर दी थी। इसमें से एक कैदी सोनू सिंह उर्फ मलखान की शनिवार सुबह बीमारी के कारण मौत हो गई। अब दूसरे कैदी की रिहाई दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर की जाएगी।