अधिकार पाने के लिए सभी अतिपिछड़ों को होना होगा एकजुट: राजभर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 May, 2018 08:41 AM

all the past will be united to get the right rajbhar

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जो कौम अपने पूर्वजों का इतिहास नहीं जानती वह जीवन में उन्नति नहीं कर सकती और अधिकार पाने के लिए सभी अतिपिछड़ों को जागरूक होकर एकजुट होना होगा।

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जो कौम अपने पूर्वजों का इतिहास नहीं जानती वह जीवन में उन्नति नहीं कर सकती और अधिकार पाने के लिए सभी अतिपिछड़ों को जागरूक होकर एकजुट होना होगा। वहीं राजभर ने वाराणसी की घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि ये घटना दु:खद है। निर्माण इकाई में लगे लोगों की लापरवाही का नतीजा है सरकार ने तत्काल जांच कर मुकदमा दर्ज करा दिया है। पूरी रिपोर्ट बहुत जल्द आ जाएगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

राजभर महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति का अनावरण करने के बाद जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर उन्होंने शराब बंदी का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि गरीबों को उजड़ने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में शराब को बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि कोई गलतफहमी में न रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (भासपा) का भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से गठबंधन 2019 नहीं 2024 तक जारी रहेगा। भाजपा को भी भासपा की ताकत के बारे में पता है।  उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन के बाद भाजपा का भासपा से गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने वाराणसी की घटना पर दु:ख जाहिर करते हुए उसे प्रशासन की नाकामी बताया।

राजभर ने कहा कि जब पंजाब से आकर कांशीराम ने अाम्बेडकर के बारे में दलितों को उनके पूर्वज का इतिहास बताया तो दलित बसपा के एक मंच पर इकट्ठा हुए और उत्तर प्रदेश में 4 बार सरकार बनाई। इसी तरह 15 वर्ष पूर्व मैंने भी श्रावस्ती नरेश महाराज सुहेलदेव के इतिहास को पढ़ा और अपने सोई कौम को जगाया तो 15 वर्ष के बाद एक बड़ी ताकत बनी और उत्तर प्रदेश की सत्ता में भागीदारी की। सबको और मजबूती से इकट्ठा होना होगा तो ये डंका 2019 में दिल्ली की संसद में भी बजेगा।

एक सवाल के जबाब में राजभर ने कहा कि मूर्ति स्थापना को लेकर कोई विवाद नहीं होता। केवल मूर्ति विवादित स्थान पर नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब बंदी इसलिए जरूरी है कि गरीब उजड़ रहा है। सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, घरो में मां-बहनें और बच्चे प्रताड़ित हो रहे हैं। इसको बंद नही किया गया तो गरीब अमीर सब बर्बाद होंगे। बड़ा आश्चर्य है कि मद्यनिषेद विभाग शराब को हानिकारक बताता है और आबकारी विभाग उसे आय अर्जित करने के लिए बेंचता है।

सरकार को कई बार बताया गया है लेकिन उसे गंभीरता से नहीं ले रही है। उसे महिलाओं की भावनाओ से अवगत कराने के लिए आगामी 20 मई को बलिया से 31 मई को आजमगढ़ होते हुए माहिलाओं को इकट्ठा कर बांदा तक अहिंसात्मक आंदोलन करना है,क्योंकि सरकार को जनभावनाओं से अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ बयान दिए जाने के सवाल पर कहा कि इससे गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गठबंधन 2024 तक चलेगा। भासपा सरकार में सम्मिलित होते हुए सरकार को समाज में व्याप्त दिक्कतों का आईना दिखाती है। उन्होंने सभी अतिपिछड़ों को एक मंच पर इकट्ठा होने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकार पाने के लिए ताकत को दिखाना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!