आलू की माला पहन संसद में पहुंचे सपा सदस्य, अखिलेश भी देखकर हंसे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 02:17 PM

all the attention received by the potato wreath

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को आलू की माला पहनकर आए समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य संजय लाठर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को राज्यपाल सम्बोधित कर रहे थे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को आलू की माला पहनकर आए समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य संजय लाठर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को राज्यपाल सम्बोधित कर रहे थे। उनका सम्बोधन शुरु होने से पहले विधान परिषद सदस्य संजय लाठर आलू की माला पहनकर अगली सीट पर बैठ गए। उनके बैठते ही सभी सदस्यों का ध्यान उनकी ओर चला गया।

लाठर के माध्यम से सपा आलू किसानों की दुर्दशा का संदेश देना चाह रही थी। सपा सदस्य ने सदन के बाहर कहा कि आलू किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। किसान आलू फेंकने केे लिए विवश हैं। सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार और जनता का ध्यान आकर्षित करने केे लिए वह आलू की माला पहनकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ की सड़कों पर आलू फेंककर अपना विरोध दर्ज कराने वाले किसानों को सरकार जेल भिजवा रही है। सपा किसानों के हित में लड़ाई जारी रखेगी। उन्हें आलू की माला पहने देख सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुस्कराते देखे गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!