अलीगढ़: रमजान से पहले उपद्रवियों ने मस्जिद को बनाया निशाना, जमकर की पत्थरबाजी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Apr, 2021 11:26 AM

aligarh before ramadan miscreants targeted mosque stonewalling fiercely

पंचायत चुनाव और रमजान महीने के शुरु होने से पहले ही उपद्रवियों के द्वारा अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। देर रात करीब 2 बजे कोतवाली इगलास क्षेत्र के सहारा गांव में रमजान से पहले सजाई गई मस्जिद को निशाना बनाया गया। उपद्रवियों के द्वारा मस्जिद में...

अलीगढ़: पंचायत चुनाव और रमजान महीने के शुरु होने से पहले ही उपद्रवियों के द्वारा अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। देर रात करीब 2 बजे कोतवाली इगलास क्षेत्र के सहारा गांव में रमजान से पहले सजाई गई मस्जिद को निशाना बनाया गया। उपद्रवियों के द्वारा मस्जिद में देर रात जमकर पत्थरबाजी की गई। वहीं मस्जिद इमाम के जगने के बाद आरोपी फरार हो गये थे और मौके पर पहुचीं पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी मुताबिक पूरा मामला जिला अलीगढ़ के कोतवली इगलास के गांव सहारा का है। जहां हिन्दू मुस्लिम गंगा जमुनी तहजीब की तमाम तश्वीर सामने आती है। हिन्दू मुस्लिमों के यहां त्योहार पर सेमईया खाने जाते है तो वहीं मुस्लिम होली पर गुलाल लगाने जाते है, लेकिन पंचायत चुनाव और रमजान महीने  के आते ही उपद्रवियों  ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है।

बता दें कि देर रात उपद्रवियों के द्वारा कोतवाली इगलास के गांव सहारा में स्थित मस्जिद में जमकर पत्थर बरसा गए, इशके साथ ही रमजान से पहले सजाई गई मस्जिद की सजावट को तहस नहस कर दिया। दूसरी ओर जब मस्जिद में बड़े-बड़े पत्थरों की बौछार हो रही थी तभी मस्जिद के इमाम की आंख खुल गई। उन्होंने देखा कुछ लोग मस्जिद की छत के ऊपर से मस्जिद में पत्थर बरसा रहे हैं, जिसको लेकर उनके द्वारा मस्जिद के मुतवल्ली को सूचना दी। मौके पर जब मस्जिद के मुतवल्ली पहुचे तो आरोपी फरार हो गए।

वहीं दूसरी तरफ यह पूरी घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस के द्वारा छानबीन शुरु कर जांच शुरु कर दी गई है। पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी मोहसिन खान के द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया देर रात मस्जिद में आसामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी की गई थी।  मामले की जांच की जा रही है और किसी भी कीमत पर माहौल खराब करने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!