B'day Special: जानिए, अखिलेश यादव के 46वें जन्मदिन पर क्या होगा खास?

Edited By Deepika Rajput,Updated: 30 Jun, 2018 05:27 PM

akhilesh yadav will celebrate his 46th birthday on 1st july

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कल 46वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को लेकर संगम नगरी इलाहाबाद में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इलाहाबादः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कल 46वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को लेकर संगम नगरी इलाहाबाद में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 

सपाई जन्मदिवस पर कर रहे भव्य तैयारी 
इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता जोंटी यादव और सपाई जन्मदिवस पर भव्य तैयारी कर रहे हैं। प्रीतम नगर केंद्रांचल कॉलोनी पावर हाउस के पास जन्मदिन मनाने की तैयारी अंतिम दौर में है। 

46वें जन्मदिन पर ये होगा खास 
अखिलेश के जन्मदिन पर कल शहर में अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, रक्तदान, गरीबों को भोजन कराने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अखिलेश के जन्मदिन पर पूरे यूपी में सपा नेता व कार्यकर्ता पौधरोपण करेंगे। निर्देश है कि सपा का हर कार्यकर्ता प्रदेश भर में कम से कम 5 वृक्ष लगाए। पार्टी कार्यालय में 46 किलो केक काटकर अखिलेश का जन्मदिन मनाया जाएगा। 

बता दें कि, पिछले साल भी अखिलेश यादव का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया था। सपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने यूपी के लगभग हर जिले में उनके जन्मदिन का केट काटा था और गरीबों में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!