Edited By Deepika Rajput,Updated: 11 Apr, 2019 09:01 AM
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गए हैं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि आज ‘महापरिवर्तन’ की प्रक्रिया का पहला चरण है।
लखनऊः लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गए हैं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि आज ‘महापरिवर्तन’ की प्रक्रिया का पहला चरण है।
उन्होंने लिखा कि इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए उन सबको घर से बाहर आकर अपना अधिकार इस्तेमाल करना चाहिए, जो अपने देश और अपने परिवार के भविष्य के लिए स्वस्थ लोकतंत्र, सशक्त संविधान और भाईचारे को बचाए-बनाए रखना चाहते हैं। आज आपको देश पुकार रहा है।
बता दें कि, पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान के लिए जिलों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।