सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने पर भड़के अखिलेश, बोले- किसानों को ही किया गिरफ्तार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Dec, 2020 12:21 PM

akhilesh yadav s tweet on sending sp workers to jail said

प्रदेशव्यापी धरने में सपा कार्यकर्ताओं के गिरफ्तार होने पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं को जेल नहीं भेजा बल्कि किसानों को ही गिरफ्तार किया है। अखिलेश यादव ने कहा...

लखनऊ: प्रदेशव्यापी धरने में सपा कार्यकर्ताओं के गिरफ्तार होने पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं को जेल नहीं भेजा बल्कि किसानों को ही गिरफ्तार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं।

अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की ही गिरफ़्तारी की है, क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं, सपा के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, महिला, युवा, छोटे व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी साथ हैं क्योंकि कृषि क़ानून का असर सब पर पड़ रहा है।"

बता दें कि 14 दिसंबर को समाजवादी कार्यकर्ताओं ने यूपी के कई जिलों में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगह सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोक झोंक हुई। जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!