Edited By Deepika Rajput,Updated: 01 Jul, 2018 01:50 PM
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 46वां जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में मनाया जा रहा है। अखिलेश यादव इन दिनों अपनी लंदन परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हुए हैं।
लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 46वां जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ में भी अखिलेश के जन्मदिन का भव्य आयोजन किया गया।
अखिलेश के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने पूजा और हवन किया। इसके बाद सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा भी मौजूद रहे।
बता दें कि, अखिलेश यादव इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गए हुए हैं।