अखिलेश यादव ने 15 जिलों के सपा जिलाध्यक्षों के नाम किए घोषित, ये रही लिस्ट

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Nov, 2019 06:47 PM

akhilesh yadav announced the names of sp district heads of 15

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के 15 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद,...

लखनऊः यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के 15 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, बस्ती, मथुरा, लखनऊ, जालौन, बुलंदशहर, उन्नाव, कानपुर ग्रामीण, बरेली और गोंडा जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।
PunjabKesari
इनमें जय सिंह जयंत को लखनऊ, दीप सिंह पाल को मैनपुरी, गोपाल यादव को इटावा, राजवीर सिंह को औरैया, प्रमोद त्यागी को मुजफ्फरनगर, रुद्रसेन चौधरी को सहारनपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

इनके अलावा महेंद्र यादव बस्ती, राशिद मलिक गाजियाबाद, लोकमणि जादौन मथुरा, नवाब सिंह जालौन, अमजद गुड्डू बुलंदशहर, धर्मेंद्र सिंह यादव उन्नाव, राघवेंद्र सिंह कानपुर ग्रामीण, अगम मौर्य बरेली और आनंद स्वरूप यादव गोंडा जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!