Edited By Deepika Rajput,Updated: 23 Aug, 2018 09:53 AM
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर राजनीति में कूदते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि भगवान विष्णु का नगर विकसित किया जाएगा, जिसमें भव्य मंदिर होगा। यह कंबोडिया के अंगकोरवाट मंदिर की ही तरह होगा।
लखनऊ: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर राजनीति में कूदते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि भगवान विष्णु का नगर विकसित किया जाएगा, जिसमें भव्य मंदिर होगा। यह कंबोडिया के अंगकोरवाट मंदिर की ही तरह होगा।
अखिलेश ने कहा कि हम भगवान विष्णु के नाम पर लायर सफारी (इटावा) के निकट 2000 एकड़ से अधिक भूमि पर नगर विकसित करेंगे। हमारे पास चंबल के बीहडों में काफी भूमि है। नगर में भगवान विष्णु का भव्य मंदिर होगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा छेड़ा है।
राम मंदिर मुद्दे पर सीधा जवाब देने से बचते हुए अखिलेश ने वादा किया कि अगर सत्ता में आए तो भगवान विष्णु का एक नगर निश्चित तौर पर विकसित किया जाएगा। अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की टीम कंबोडिया भेजी जाएगी।
बीजेपी को बताया षडयंत्रकारियों की पार्टी
बीजेपी पर हमलावर होते हुए उन्होंने इसे षडयंत्रकारियों की पार्टी बताया जो जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करती है और वोट के लिए जनता को बेवकूफ बनाती है।