BJP विधायक दुष्कर्म मामले में अखिलेश ने साधा योगी पर निशाना, कहा- CM दें इस्तीफा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Apr, 2018 08:10 AM

akhilesh targets a simple yogi in the case of bjp legislator misbehavior

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों से आहत योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग की है। यादव ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने का ढोंग करने वाली सरकार का क्या यही है...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों से आहत योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग की है। यादव ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने का ढोंग करने वाली सरकार का क्या यही है उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं कोचिंग की छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है तो कहीं भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला सरकार से निराश होकर मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह कर रही है। आए दिन चोरी, डकैती, लूटमार को पुलिस रोक नहीं पा रही है। क्या यही है एनकाऊंटर वाली सरकार का अपराधियों पर खौफ, अपराधियों की जगह आज नारी आतंकित हो रही है।

बता दें कि भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने और मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह की कोशिश करने वाली युवती के जेल में बंद पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने विधायक पर जेल में हत्या कराने का आरोप लगाया है। 

राज्य सरकार का कहना है कि मामले की मैजिस्ट्रेट से जांच कराई जाएगी और दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस मामले में 4 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा विधायक सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली माखी थाना क्षेत्र वासी लड़की के पिता (50) को रविवार रात जेल में पेट दर्द के साथ खून की उल्टियां शुरू हुई थीं। इस पर उसे तुरंत जिला अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती कराया गया मगर तड़के लगभग 3 बजे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी बांगरमऊ से भाजपा विधायक सेंगर पर जेल में हत्या कराने का आरोप लगाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!