महागठबंधन के पक्ष में हो रही है वोटों की बारिश : अखिलेश

Edited By Ruby,Updated: 22 Apr, 2019 06:21 PM

akhilesh say votes in favor of maha coalition

लखीमपुर खीरी: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि मोदी सरकार की नीतियों से नाराज मतदाता नए भारत और नए प्रधानमंत्री की आस में गठबंधन पर वोटों की बरसात कर रहा है।  चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए या......

लखीमपुर खीरी: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि मोदी सरकार की नीतियों से नाराज मतदाता नए भारत और नए प्रधानमंत्री की आस में गठबंधन पर वोटों की बरसात कर रहा है।  चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि आज देश के संविधान को खतरा है। राजनीति के स्तर में भारी गिरावट दिख रही है। भाजपा नया भारत बनाने का झूठा सपना दिखा रही है लेकिन देश को जब नया प्रधानमंत्री और नयी सरकार मिलेगी तभी नया भारत बनेगा।

अखिलेश ने कहा कि राजनीति में नई दिशा देनेवाला समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का मजबूत गठबंधन है। हमारा गठबंधन दिलों का है जो टूटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उसकी विफलताओं के लिए सबक सिखाने की कवायद में जैसे-जैसे चुनाव बढ़ रहा है, महागठबंधन के पक्ष में वोटों की बारिश हो रही है। हमारे तीन दलों के गठबंधन को महामिलावट कहा जा रहा है लेकिन जो 38 दलों के साथ गठबंधन किए हुए हैं वे बतायें उनका गठबंधन महामिलावटी है कि नहीं। सपा का गठबंधन उन गरीबों का है जिन्हें सम्मान नहीं मिला है।

यादव ने कहा कि अन्नदाता किसान की आत्मा खेती है। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दुगनी करने, डेढ़ गुना ज्यादा लागत मूल्य देने आदि के वादे किए थे। उनके खाद की बोरी से पांच किलो खाद की चोरी कर कम कर दिया। हमें ऐसा चौकीदार नहीं चाहिए जो बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देश के बाहर भाग जाने दे। बैंकों से 36,000 से ज्यादा उद्योगपति ऋण लेकर भारत छोड़कर चले गए। न कालाधन वापस आया और नहीं भ्रष्टाचार पर रोक लगी।       

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!