Farmer Protest: अखिलेश बोले- कृषि कानूनों के कारण अंधेरे में खो जाएगा किसानों का भविष्य

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Feb, 2021 09:43 AM

akhilesh said that the central government accepted the demand of farmers

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की मांगे ना मानकर केन्द्र की भाजपा सरकार हठधर्मी कर रही है। कथित कृषि सुधार से सम्बन्धित तीनों कानूनों के कारण किसानों का भविष्य अंधेरे में खो जाएगा। किसानों की आने वाली पीढ़ियों के सामने....

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की मांगे ना मानकर केन्द्र की भाजपा सरकार हठधर्मी कर रही है। कथित कृषि सुधार से सम्बन्धित तीनों कानूनों के कारण किसानों का भविष्य अंधेरे में खो जाएगा। किसानों की आने वाली पीढ़ियों के सामने काला अंधेरा होने वाला है। भाजपा ने अपने और किसानों के बीच दीवार खड़ी कर लोकतंत्र की मूलभावना को ठेस पहुंचाई है। सरकार जनता के लिए होती है, जनहित की उपेक्षा करने वाली सरकार जनता की नहीं हो सकती है।

यादव ने कहा कई जनपदों में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और आलू की फसल को काफी क्षति पहुंची है। खेतों में खड़ी फसल चौपट हो गई है। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने में भाजपा सरकार रूचि नहीं ले रही है। भाजपा सरकार को खेती की क्षतिपूर्ति करनी चाहिए। जनता को भरमाने के लिए एक नया अभियान भाजपा चला रही है जिसके तहत भाजपा के पदाधिकारी और डबल इंजन के मंत्रीगण केन्द्रीय बजट के बारे में जनता को बताएंगे। जनता बजट से पूरी तरह निराश है लेकिन भाजपा अपने बजट पर गुमराह कर रही है। किसान, नौजवान परेशान है।

अखिलेश यादव से तमिलनाडु से आए ईलूमलाई यादव तथा आर सम्पत यादव ने भेंट की। उन्होंने अखिलेश यादव का शाल ओढाकर अभिनंदन किया और तमिलनाडु की ओर से शुभकामनाएं दी। तमिल नेताओं ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की जनता सन् 2022 में यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी और अखिलेश मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा तमिलनाडु में भी समाजवादी पार्टी और अखिलेश के प्रति विशेष आकर्षण है और वहां के लोग इनके आने का इंतजार कर रहे है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद किरनमय नन्दा भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!