अखिलेश का तंज- दूसरे राज्यों में प्रचार कर निरर्थक कसरत में व्यस्त CM योगी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Apr, 2021 10:23 AM

akhilesh s taunt  cm yogi busy in fruitless exercise by

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे राज्यों में प्रचार कर निरर्थक कसरत में व्यस्त हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इधर एक माह से मुख्यमंत्री जी दूसरे राज्यों में निरर्थक कसरत में...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे राज्यों में प्रचार कर निरर्थक कसरत में व्यस्त हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इधर एक माह से मुख्यमंत्री जी दूसरे राज्यों में निरर्थक कसरत में व्यस्त हैं, वहां उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के ढोल पीटते नहीं थकते हैं लेकिन यहां हालात भयावह हो चले हैं।

गत 4 सालों से उत्तर प्रदेश सरकार अपराध के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जनता का ध्यान हटाने को भाजपा सरकार आंकड़ों की फसल उगाने का प्रयास तो करती है पर अब उसके खेत ऊसर हो चुके हैं और झूठ चल नहीं पा रहा है। हालांकि उन्होंने ममता बनर्जी को समर्थन में सामने आने के बाद यह नहीं कहा कि भाजपा हार रही है।

योगी आदित्यनाथ बंगाल और असम में लगातार प्रचार में व्यस्त हैं और उनकी रैलियों में लोग भी जुड़ते। मुख्यमंत्री जी रामराज की बात करते हैं परन्तु रामनगरी अयोध्या में महंत तक सुरक्षित नहीं। साधु संतो के उत्पीड़न के साथ वहां तमाम मठ-मंदिरों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों-दूकानदारों के कारोबार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य में हुई हत्या, लूट, बलात्कार की घटना का जिक्र किया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!