Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Feb, 2021 12:23 PM
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल, शनिवार दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे। इसके बाद वो एयरपोर्ट से अपने आवास की तरफ जा...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल, शनिवार दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे। इसके बाद वो एयरपोर्ट से अपने आवास की तरफ जा रहे थे कि इस बीच रास्ते में उन्होंने सड़क पर एक घायल युवक को देखा। दरियादिली दिखाते हुए अखिलेश ने तुरंत फ्लीट रुकवा दी और गाड़ी से नीचे उतरकर घायल शख्स के पास गए। युवक का हालचाल जानने के बाद अखिलेश ने यूपी 100 की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया।
इसकी जानकारी एसपी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इस प्रकरण को ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक बार फिर अखिलेश यादव की संवेदनशीलता सामने आई। अखिलेश यादव दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे, तभी अर्जुनगंज के समीप एक गाड़ी ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा, ये देखते ही अपनी फ्लीट रुकवा कर अखिलेश यादव ने युवक को उठाया और यूपी 100 से अस्पताल भेज दिया।