कलाम की पुण्यतिथि पर अखिलेश ने किया नमन, कहा- समस्याओं को जीतो और सफल बनो ये वो महान गुण हैं, जिनकी दिशा में तुम काम करो

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Jul, 2022 01:59 PM

akhilesh pays tribute to kalam on his death anniversary

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से कन्नौज में उनका सपना पूरा करने के लिये बनवाये गये 'सोलर प्‍लांट'...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से कन्नौज में उनका सपना पूरा करने के लिये बनवाये गये 'सोलर प्‍लांट' (सौर संयंत्र) को ठीक कराने का आग्रह किया। यह ‘सोलर प्लांट' अभी बंद पड़ा है।

 

उन्होंने और एक ट्वीट कर कहा कि “अलग ढंग से सोचने का साहस करो, आविष्कार का साहस करो, अज्ञात पथ पर चलने का साहस करो, असंभव को खोजने का साहस करो और समस्याओं को जीतो और सफल बनो। ये वो महान गुण हैं, जिनकी दिशा में तुम अवश्य काम करो।”पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ॰ एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

यादव ने ट्वीट किया, ‘‘आज पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार से आग्रह है कि इत्र नगरी कन्नौज में उनके सपने को पूरा करते हुए सपा सरकार के समय जो ‘सोलर प्लांट' बना और सफलतापूर्वक चल रहा था, वह अब मरम्मत के अभाव में बंद पड़ा है, उसे ठीक करवाएं।'' पूर्व मुख्यमंत्री ने 27 जुलाई 2015 को कलाम के निधन से 20 दिन पहले उनके कन्नौज आकर ‘सोलर प्लांट' का उद्घाटन किये जाने की एक खबर भी साझा की। अखिलेश उस वक्‍त राज्य के मुख्यमंत्री थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!