भतीजे के बचाव में उतरे शिवपाल, कहा-राजनीतिक साजिश के तहत अखिलेश काे किया जा रहा बदनाम

Edited By Ruby,Updated: 16 Jun, 2018 12:37 PM

akhilesh not a bungalow political conspiracy shivpal

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लखनऊ स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद तोडफ़ोड़ के उठे विवाद पर उनके चाचा एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा...

वाराणसीः  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लखनऊ स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद तोडफ़ोड़ के उठे विवाद पर उनके चाचा एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री यादव ने आज वाराणसी में कहा कि अखिलेश ने सरकारी बंगले में न तो तोडफ़ोड़ की है और न ही वहां से कोई सामान उठाकर ले जाया गया। इसके पीछे बदनाम करने की गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए इस प्रकार की साजिश किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब अवश्य देगी।  

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री यादव पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी बंगला में तोड़ाफोड़ एवं वहां से सरकारी सामान ले जाने के आरोप राज्य संपत्ति विभाग द्वारा लगाए गए हैं, जिसका सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनेक नेता समर्थन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इससे संबंधित खबरें मीडिया एवं सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से जोर-शोर से प्रचारित की जा रही हैं। हालांकि,  यादव ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को पहले ही खारिज कर दिया था।   

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!