Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Jun, 2019 05:55 PM
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अखिलेश मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। अखिलेश यादव सोमवार को आजमगढ़ में पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को धन्यवाद देने के लिए एक रैली को संबोधित किया। वहीं इस दौरान भाषण समाप्त कर अखिलेश तुंरत निकल गए। उन्होंने मीडिया के...
आजमगढ़ः लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अखिलेश मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। अखिलेश यादव सोमवार को आजमगढ़ में पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को धन्यवाद देने के लिए एक रैली को संबोधित किया। वहीं इस दौरान भाषण समाप्त कर अखिलेश तुंरत निकल गए। उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
वहीं दुसरी तरफ मायावती ने आज दिल्ली में पदाधिकारियों से बैठक की। इस बैठक में गठबंधन को लेकर चर्चा की गई। मायावती ने उपचुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है। जिसके चलते अखिलेश के रवैये को बीएसपी प्रमुख मायावती की समीक्षा बैठक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि गठबंधन टूटने की कगार पर है।