बालिका गृह में 7 लड़कियों के गर्भवती होने पर भड़के अखिलेश, बोले- शोषण करनेवालों पर तुरंत बैठाए जांच

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Jun, 2020 03:30 PM

akhilesh furious after 7 girls were pregnant in the girl child said

कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में 7 लड़कियों के गर्भवती होने की खबर से यूपी की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सवाल उठाने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार का घेराव किया है। अखिलेश ने कहा कि आखिर...

लखनऊः कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में 7 लड़कियों के गर्भवती होने की खबर से यूपी की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सवाल उठाने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार का घेराव किया है। अखिलेश ने कहा कि आखिर ऐसा कैसे हुआ इसकी जांच कराई जाए।

अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह से आई ख़बर से उत्तर प्रदेश में आक्रोश फैल गया है। कुछ नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने का गंभीर खुलासा हुआ है। इनमें 57 कोरोना से व एक एड्स से भी ग्रसित पाई गयी है, इनका तत्काल इलाज हो। सरकार शारीरिक शोषण करनेवालों के ख़िलाफ़ तुरंत जांच बैठाए।

बता दें कि कानपुर की राजकीय बालिका संवासिनी गृह में 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें 7 गर्भवती हैं। दो गर्भवती लड़कियों में से एक एचआईवी पॉजिटिव भी है 
वहीं दूसरी लड़की को हेपेटाइटिस सी का संक्रमण है। 


 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!