Edited By Ramkesh,Updated: 13 Sep, 2020 08:23 PM
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन को अत्यंत दु:खद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन को अत्यंत दु:खद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
यादव ने कहा कि श्री रघुवंश प्रसाद के निधन से देश ने ग़रीबों के लिए आवाज़ बुलंद करने वाले एक ज़मीनी व समर्पित नेता को खो दिया है। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनके परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दे।