गोलीबारी में शहीद जवान निशांत शर्मा की मौत पर अखिलेश ने जताया दु:ख

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Jan, 2021 12:41 PM

akhilesh expressed grief over the death of martyr soldier nishant sharma

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू कश्मीर में सीमापार से हुई गोलीबारी में सहारनपुर के जवान निशांत शर्मा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू कश्मीर में सीमापार से हुई गोलीबारी में सहारनपुर के जवान निशांत शर्मा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही दिवंगत आत्मा की की शांति के के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
PunjabKesari
बता दें कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर की गई सीज फ़ायरिंग में सहारनपुर के लाल निशांत शर्मा 18 जनवरी को पेट्रोलिंग के समय दुश्मन देश की तरफ से की गई फ़ायरिंग और बमबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से निशांत के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा था, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह राजौरी सेक्टर में तैनात थे। शहीद का पार्थिव शरीर रविवार रात 10:35 पर सहारनपुर में न्यू शारदा नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। इस दौरान पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान की शहादत के बाद परिजनों को सांत्वना देने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का देर तक शहीद के पैत्रिक गांव में आने का तांता लगा रहा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!