Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Aug, 2019 03:39 PM
समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ह...
लखनऊः समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
अखिलेश ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वे प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक थी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने विदेश में मुश्किलों में फंसे भारतीयों की तत्काल मदद की। उनके निधन से भारतीय राजनीति और राजनय दोनों को क्षति हुई है।