सपा-बसपा के एक होने से भाजपा के साथ कांग्रेस भी भयभीत : अखिलेश

Edited By Ruby,Updated: 11 Jan, 2019 04:27 PM

समाजवादी पार्टी(सपा)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र और इत्र नगरी कन्नौज से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा कि ‘‘सपा और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के एक होने से भारतीय जनता पाटी(भाजपा) के साथ ही कांग्रेस भी भयभीत है।...

कन्नौज: समाजवादी पार्टी(सपा)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र और इत्र नगरी कन्नौज से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा कि ‘‘सपा और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के एक होने से भारतीय जनता पाटी(भाजपा) के साथ ही कांग्रेस भी भयभीत है। यादव ने ई चौपाल में कहा कि शनिवार को लखनऊ में सपा और बसपा की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस होगी। हमारे साथ आने पर भाजपा के साथ कांग्रेस के अंदर भी काफी भय है। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव सामने हैं। समाजवादी सरकार ने अपने शासन काल के दौरान कई विकास की योजनाएं चलाई थी जिससे प्रदेश की गरीब जनता को लाभ मिल रहा था। भाजपा ने कई योजनाओं को अपने नाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारा नारा होगा‘हमारा काम बोलता है भाजपा का धोखा‘। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अब अफवाह फैलाने वालों से सावधान होने की जरूरत है। अफवाह फैलाने यानी भाजपा के लोगों से बच के रहना होगा। हमको उन्नति करनी है तो जाति-पात की बात को छोडऩ़ा होगा।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को हर स्तर पर गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो प्रदेश में शराब को बढावा देने पर जोर दे रही है। उन्होने कहा कि बसपा के साथ लखनऊ में महागठबंधन की घोषणा होगी। क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर ही भाजपा इतनी मजबूत हुई है। अब हम भी गठबंधन कर अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं।  चौपाल में सीबीआई पूछताछ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनसे जो कुछ भी पूछना है वह चुनाव के बाद पूछे। सपा और बसपा जब पहले साथ आई तो उत्तर प्रदेश में भाजपा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री संसदीय क्षेत्रों में उप चुनाव हार गयी। अब यही ताकत लोकसभा चुनावों में भी परचम फहराएगी।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!