Edited By Deepika Rajput,Updated: 22 Nov, 2018 12:21 PM
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन हैं। हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए आतुर हैं। वहीं इन सब में अखिलेश यादव भी पीछे नहीं हैं। अखिलेश ने ट्वीट के जरिए अपने पिता को जन्मदिवस की शुकामनाएं दी हैं।
लखनऊः समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन हैं। हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए आतुर हैं। वहीं इन सब में अखिलेश यादव भी पीछे नहीं हैं। अखिलेश ने ट्वीट के जरिए अपने पिता को जन्मदिवस की शुकामनाएं दी हैं।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि माननीय ‘नेता जी’ के जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई! उन्होंने ही हम सबको गांधी जी के ‘सत्य और अहिंसा’ के मार्ग पर चलना सिखाया व लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि ‘बुराई को ख़त्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है’ और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूंजी है।