Edited By Ajay kumar,Updated: 11 Feb, 2020 03:35 PM
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी है। दिल्ली की जनता ने हिंदू-मुसलमान के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट किया है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी है। दिल्ली की जनता ने हिंदू-मुसलमान के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां बीजेपी चुनाव अब लड़ेगी वहां-वहां हारेगी।
दिल्ली में मीडिया से चर्चा में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली परिणाम का संदेश पूरे देश में जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब एक बार फिर किसान, गरीब, नौजवान, विकास और खुशहाली के लिए मतदान करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जो नफऱत की राजनीति भाजपा बहुत दिनों से कर रही है, उसमें वे असफल रहेंगी।
इसके बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट भी किया। अखिलेश ने लिखा की नतीजे बता रहे हैं कि अधिकांश भारतीय आज भी सामाजिक रूप से उदार व राजनीतिक रूप से समझदार हैं व धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलाने वालों के ख़िलाफ़ है। ये देश की शांति व विकास के लिए शुभ संकेत व स्वस्थ संदेश भी है। ..काम बाेलता है..