Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 21 Aug, 2021 09:18 PM
उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में दलों के बीच तीखी जुबानी जंग भी शुरू हो
इटावा: उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में दलों के बीच तीखी जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की हर हाल में सरकार बनेगी।
अखिलेश ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चौपट हैष भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र के आधार पर कोई भी काम नहीं कर सकी है। बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव हर किसी ने देखा है, जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरीके से पछाड़ा है। अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है।