मंदसौर में बच्ची के साथ बलात्कार की घटना पर बोले अखिलेश-भाजपा की नीतियां महिला विरोधी

Edited By Ruby,Updated: 30 Jun, 2018 06:00 PM

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत अमानवीय और हृदय विदारक है।   उन्होंने कहा कि बहुत ही क्षोभ और शर्म का विषय है कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं और बच्चों तक...

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत अमानवीय और हृदय विदारक है।   

उन्होंने कहा कि बहुत ही क्षोभ और शर्म का विषय है कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं और बच्चों तक के साथ क्रूरता की घटनाओं में बढ़ोतरी के प्रति भाजपा सरकारें संवेदन शून्य जैसा बर्ताव करती दिखाई देती हैं। यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी और खासकर महिला विरोधी हैं। केन्द्र सरकार के अधीन दिल्ली हो या भाजपा की अन्य राज्य सरकारें हों, वहां बच्चियां तक असुरक्षित हैं। 

हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं पर इन राज्यों में अंकुश नहीं होने से अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी आए दिन ऐसे दुष्काण्ड होते रहते हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेता बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत में उनके परिणाम शून्य ही रहते हैं।  

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बलात्कार की घटनाओं पर शासन प्रशासन को अत्यंत कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और अपराधियों को कड़ा दंड मिलना चाहिए। जो सरकार महिलाओं और बच्चियों की इज्जत और सुरक्षा नहीं कर सकती है उसे सत्ता में बने रहने का हक नहीं हैं। जनता भाजपा को इन घटनाओं के लिए माफ नहीं करेगी। 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के मंदसौर इलाके में  7 साल की बच्ची के साथ मंगलवार को स्कूल से किडनैप करके बलात्कार किया गया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची पर बर्बरता से हमले किए। उसके प्राइवेट पार्ट्स को नुकसान पहुंचाया। साथ ही गला रेतकर हत्या की कोशिश की। बच्ची मंगलवार को स्कूल से गायब हुई थी। 

बच्ची की हालत देख डॉक्टर भी कांप गए 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के साथ इस हद तक हैवानियत की गई है कि डॉक्टर भी कांप गए हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि अस्पताल में भर्ती पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। डॉक्टरों ने बताया कि गुरुवार को उसके शरीर ने कई सर्जरी को झेला है। उस पर धारदार हथियार से कई वार किए गए जिससे उसके शरीर में गहरे घाव हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!