Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Mar, 2019 11:26 AM
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया...
आजमगढ़\रामपुर: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी मुखिया अखिलेश आजमगढ़ सीट से और दल के वरिष्ठ नेता एवं मौजूदा विधायक आज़म खान रामपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
आजमगढ़ सीट से इस समय अखिलेश के पिता एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। उन्हें सपा ने इस बार मैनपुरी से टिकट दिया है। अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। आज़म खान रामपुर से सपा के मौजूदा विधायक हैं और इस बार वह रामपुर लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी होंगे।