BJP सरकार की नीतियां किसान और नौजवान विरोधी: अखिलेश

Edited By Deepika Rajput,Updated: 31 Oct, 2018 09:38 AM

akhilesh attacks bjp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियां किसान और नौजवान विरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। बैंकों के पास लूट और हत्याएं...

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियां किसान और नौजवान विरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। बैंकों के पास लूट और हत्याएं हो रही हैं। गांवों और शहरों में उत्पीड़न की कार्रवाइयां तेजी से हो रही है।

सपा अध्यक्ष  ने कहा कि किसान को अपने उत्पाद का लाभकारी मूल्य मिलना तो दूर उनकी लागत भी उन्हें नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को खाद, बीज, ईंधन सब मंहगा मिल रहा है। उनकी आय बढ़ाने के लिए सपा सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे मंडियों की स्थापना की व्यवस्था की थी, लेकिन बीजेपी  सरकार ने इस व्यवस्था को ठप्प कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद स्वतंत्र हुए कई राष्ट्र विकसित हो गए हैं। फिनलैंड, डेनमार्क, स्वीडन जैसे देशों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क हैं। भारत में डायबिटीज और दिल की बीमारी के मरीज बड़ी तादाद में है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आराेप लगाया बीजेपी की गलत आर्थिक नीतियों के चलते हजारों उद्योगपति विदेश चले गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!