लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है BJP: अखिलेश

Edited By Deepika Rajput,Updated: 10 Sep, 2018 09:37 AM

akhilesh attacks bjp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है।

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है।

अखिलेश ने बताया कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के साथ समाज व्यवस्था को उलझाने की रणनीति बनाने में बीजेपी को महारत है। उसके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। बीजेपी सरकारें निष्क्रियता की शिकार हैं। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता का नितांत अभाव दिखाई देता है। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंतनीय है। जो गरीब व्यवस्था का शिकार है वही समाज की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। जिनके पास दौलत है, सत्ता की ताकत है वही लोग आगे हैं। 

उन्होंने कहा कि आबादी के आधार पर ह़क और सम्मान की व्यवस्था जब तक लागू न हो तब तक सरकारी योजनाओं में आनुपातिक भागीदारी मिलनी चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो यह व्यवस्था लागू की जाएगी। फिलहाल समाजवादी पार्टी की मांग जातीय जनगणना की है ताकि संख्या के हिसाब से भागीदारी तय हो सके।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!