भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- सरकारी खर्च पर RSS कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर रही

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Aug, 2018 04:21 PM

akhilesh attack on bjp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी खर्च पर आरएसएस कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने का खेल शुरू कर दिया है। लोक कल्या...

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी खर्च पर आरएसएस कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने का खेल शुरू कर दिया है। लोक कल्याण मित्रों की नियुक्ति राजकोष का निर्लज्ज दुरुपयोग है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला उपहास है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि संघ कार्यकर्ताओं को सरकारी धन से पोषित और संरक्षित करने का खेल भाजपा सरकार में शुरू हो गया है। एक सुनियोजित योजना के तहत राज्य सरकार संघ कार्यकर्ताओं को लोक कल्याण मित्र के पदों पर समायोजित करना चाहती है। जिनका काम भाजपा सरकार की कथित उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा।

अखिलेश ने कहा लोक कल्याण मित्रों के नाम पर भाजपा सरकार जो खेल खेलने जा रही है। वह जनोपयोगी न होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला मजाक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!