Edited By Ruby,Updated: 18 Apr, 2019 08:41 AM
लखनऊः लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए घर से निकल रहे हैं। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उ
लखनऊः लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए घर से निकल रहे हैं। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज के दूसरे चरण के मतदान में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। लोकतंत्र में एक दिन का मतदान न केवल पांच साल बल्कि आने वाले दशकों की भी दिशा तय करता है। सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें। बताते चले कि अखिलेश यादव आज आजमगढ़ से नामांकन करेंगे। वहीं हाल ही में सपा को ज्वाइन करने वाली पूनम सिन्हा लखनऊ में पर्चा भरेंगी।
दूसरे चरण में नगीना में 7, अमरोहा में 10, बुलंदशहर में 9, अलीगढ़ में 14, हाथरस में 8, मथुरा 13, फतेहपुर सीकरी में 15 तथा आगरा में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन 8 लोकसभा सीटों में एक करोड़ 40 लाख मतदाता हैं जिनमें 75.83 लाख पुरुष, 64.92 लाख महिला और 878 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदान के दूसरे चरण में 18 से 19 आयु वर्ग के 2,61,221 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 2,50,470 मतदाता हैं। 8 निर्वाचन क्षेत्रों में 8,751 मतदान केंद्र और 16,162 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।