चौ.अजीत सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-लोगों को लड़ाकर सत्ता हथिया रही भाजपा

Edited By Ruby,Updated: 17 Apr, 2018 12:15 PM

ajit singh a simple target on the central government said

रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह मेरठ में बाउंड्री रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र...

मेरठ(अादिल रहमान): रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह मेरठ में बाउंड्री रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सत्ता पाने के लिए लोगों को आपस में लड़ाती है। केंद्र में सरकार बनाने के लिए मुजफ्फरनगर में जाट-मुसलमान दंगा कराया। ये दोनों अगर फिर से मिल जाएं तो भाजपा का काम तमाम हो जाएगा।

सिंह ने कहा कि देश और समाज को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए आपसी भाईचारे को फिर से कायम करना होगा। सरकार बनाने और बचाने के लिए केंद्र सरकार हर रोज नए झगड़े करा रही है। महाराष्ट्र में दलितों से मराठों को लड़ाया जा रहा है तो हरियाणा में जाटों के सामने दूसरी बिरादरियों को अड़ाया जा रहा है। सियासत के लिए देश के लोकतंत्र को खतरे में डाला जा रहा है। देश और प्रदेश में झूठे वादे करने वालों की सरकार चल रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्नाव व कठुआ जैसी घटनाओं से देश शर्मसार हो रहा है। भाजपा अपने विधायकों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। गिरफ्तारी भी तब हो रही है जब हाईकोर्ट फटकार लगाती है। 

इस दौरान अजित सिंह ने पूछा कि बताओ 4 साल में देश में कितने आईआईएम, आईआईटी खुले और कितने एम्स बनाए गए। क्या आप सबके खाते में 15-15 लाख रुपये आए। देश का किसान आत्महत्या कर रहा है और बेरोजगारों को नौकरी देने की बजाय पकौड़े बेचने की सलाह दी जा रही है। सिंह ने कहा देश को बचाना है तो किसान-मुसलमान को फिर से साथ आना होगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!