UP पंचायत चुनाव को लेकर बोले अजय लल्लू- जल्दबाजी में इलेक्शन में करवा रही है BJP

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 30 Mar, 2021 06:14 PM

ajay lallu said about up panchayat elections bjp is getting elections

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी दल मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। इसी क्रम में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय

लखनऊः उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी दल मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। इसी क्रम में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। मंगलवार को सरदारनगर ब्लॉक के बघाड़ न्याय पंचायत पहुंचे लल्लू ने चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत दर्ज कराने के लिए जी-जान से जुट जाने की अपील की।

अजय लल्लू ने कहा कि भाजपा की सरकार जल्दीबाजी में चुनाव करवा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सरकार फेल है। किसान बिल को लेकर अभी तक सरकार कोई निर्णय नही ले पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रघु ओझा, बघाड न्याय पंचायत अध्यक्ष खड़क सिंह पासवान, प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!