घसीट कर हिरासत में लिए गए अजय लल्लू, बोले- कहां गए न्याय-कानून की बात करने वाले

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Dec, 2019 05:14 PM

ajay lallu dragged into custody said where did justice law talkers go

उन्नाव कांड को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनके साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हज़रात गंज के गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। उन्नाव की बेटी की दुखद घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए कूच किया।...

लखनऊः उन्नाव कांड को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनके साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हज़रात गंज के गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। उन्नाव की बेटी की दुखद घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए कूच किया। जिस पर पुलिस ने बैरिकेड लगाया और लाठीचार्ज किया। वही अजय कुमार लल्लू को योगी की पुलिस ने बड़ी बेरहमी के साथ घसीटा और उनको बस में धकेल कर हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया है।
PunjabKesari
इस पर अजय कुमार लल्लू ने सवाल उठाते हुए कहा कि कानून और न्याय की बात करने वाले कहां गए हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है। सरकार के लोग कहां सोए हुए थे। जब उस पीड़ित बहन के घर में घुसकर उसके पिता को मारा गया और जब उसके खेत में आग लगा दी गई।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि उसकी छोटी बहन को स्कूल जाने से रोका गया, तब सरकार कहा थी ये सरकार अत्याचारी के साथ है। ये सरकार अपराधियों के साथ खड़ा होने का काम किया है। एक छोटी सी बच्ची यह कह रही थी कि जब जा रही थी तो दबंगों ने उसे स्कूल जाने से रोका। पीड़िता रोज रायबरेली और उन्नाव जाती थी। पीड़ित रोज़ अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगाती थी। पीड़िता ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी एप्लीकेशन लिखा था और सरकार से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उसकी नही सुनी। ये सरकार महिला विरोधी सरकार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!