Edited By Ruby,Updated: 14 Jul, 2018 06:33 PM
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उस समय सनसनी फैल गई जब अचानक एक ही परिवार के 3 लोगों ने अात्महत्या कर ली। मृतक में पिता और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतक HIV बीमारी से ग्रस्त थे। जिसकी वजह से उन्होंने एेसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस...
कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उस समय सनसनी फैल गई जब अचानक एक ही परिवार के 3 लोगों ने अात्महत्या कर ली। मृतक में पिता और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतक HIV बीमारी से ग्रस्त थे। जिसकी वजह से उन्होंने एेसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना कुबेरस्थान थाना अंतर्गत ग्राम सभा बढ़वलिया का है। यहां बुर्जग के महुआ टोला में रहने वाले रामनाथ सिंह जिनकी उम्र 50 वर्ष थी वह अपनी 2 बेटियों के साथ दो मंजिला मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि मृतक बीती रात के 8 बजे रात का खाना खाकर अपने दोनों बेटियों के साथ सोने चला गया था, लेकिन सुबह देर तक वह घर के बाहर नहीं आए तो बगल में रहने वाले मृतक के बड़े भाई रामनरेश सिंह ने आवाज लगाई। जिसके बाद उसने दरवाजा खोलकर अदर देखा तो वह सन्न रह गया।
घर के अंदर तीनों लोगों ने गले में फांसी लगाई हुई थी जो छत के कुंडी से टंगे हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ज़िले के पुलिस अधीक्षक अशोक पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने घटना स्थल का जायज़ा लिया।
लोगों की मानें तो मृतकों को एड्स रोग था। मृतक की पत्नी की मौत भी इसी वजह से हुई थी। लोगों का कहना है कि मृतक के पिता और उसकी दोनों बेटियों को भी यह रोग लग चुका था। इस वजह से उन्होंने आहत होकर मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।